Suzuki ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल Expo 2025 में अपना इलेक्ट्रिक ट्व -व्हीलर प्रदशिर्त किया। Suzuki ब्रांड का इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में पहला कदम है। हालाँकि नए स्कूटर का नाम Access 125 से लिया गया हैं, E Access में बहुत से नए फीचर्स है।
जैसा की आपको पता ही है की भारत में जायदातर इलेक्ट्रिक गाड़िया और मोटरसाइकिल पर जायदा जोर दिया जा रहा है। सभी ब्रांड अपनी EV निकाल रही है तो इस दौड़ में Suzuki कैसे पीछे रह सकती है, इसलिए Suzuki ने भी अपनी Suzuki E Access निकाल कर EV की इस दौड़ में हिसा ले लिया है।
Suzuki E Access के लुक्स और फीचर्स
Suzuki E-Access का डिज़ाइन व्यक्तिपरक हैं, लेकिन इसकी डिज़ाइन आकर्षक और काफी आधुनिक दिखता हैं। आगे की तरफ एक पतला LED DRL हेडलैम्प्स हैं जिससे आगे से इसके लुक्स बहुत ही अग्ग्रेसिवे दीखते हैं। Suzuki E-Access तीन कलर में आती है Metallic Mat Fibroin Gray, Pearl Jade Green, और Pearl Grace White.
Suzuki E Access में पूरा डिजिटल TFT क्लस्टर है, और इसमें USB चार्जिंग पॉइंट के साथ साथ ट्रिपमीटर, स्टैंड अलार्म, लौ बटेरी इंडिकेटर, हैजर्ड वार्निंग इंडिकेटर, क्लॉक और रिवर्स मोड फीचर्स है।
Suzuki E-Access की Specification

यह स्कूटी एक इलेक्ट्रिक होने के बावजूद भी पावरफुल है क्यूंकि इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 4.1 kW के साथ-साथ 5.49 BHP की पावर और 15 NM का torque आउटपुट देती हैं. जिससे यह E-Access 71 kmph की टॉप स्पीड तक जा सकती है।
इसकी बैटरी और चार्जिंग की बात करे तो वो भी बहुत अच्छे परफॉर्म करते है, जैसे E-Access स्कूटी नार्मल चार्जर से 0% से 80% तक 4.3 घंटे में चार्ज और 0% से 100% तक 6.42 घंटे में चार्ज हो जाती है। और फ़ास्ट चार्जर से 0% से 80% तक 1.12 घंटे में चार्ज और 0% से 100% 2.12 घंटे में चार्ज हो जाती है। जिससे यह स्कूटी 95 km की रेंज दे देती है, इसमें स्कूटी में 3.07 kWh की Lithium Ion बैटरी है।
Suzuki E-Access में बाकी चीज़े जैसे ब्रेक्स, व्हील्स और सस्पेंशन की बात करे तो इसमें फ्रंट में Disc ब्रेक और रियर में Drum ब्रेक्स है, और फ्रंट टायर साइज 90/90 – 12 इंच की है और रियर टायर साइज 100/80 – 12 इंच की है। Suspension की बात करे तो इसमें फ्रंट सस्पेंशन Telescopic, Coil Spring ,Oil Damped सस्पेंशन है और रियर में Swing arm type ,Coil Spring ,Oil Damped सस्पेंशन है। इस स्कूटी में 122 kg का वजन है, सीट हाइट 765 mm और 165 mm का ग्राउंड क्लीरेंस है।
Suzuki E-Access की Price और Launch Date
Suzuki E-Access की Price 1 लाख से 1.20 लाख तक की बताई जा रही है और Suzuki ने इस E-Access को भारत मोबिलिटी ग्लोबल Expo 2025 में प्रदर्शन करते वक्त इसकी लांच डेट नहीं बताई लकिन ऐसा बताया जा रहा है की यह स्कूटी 2025 के जून के अंत में लांच होगी।
Suzuki E Access की Price क्या है?
Suzuki E-Access की price 1 लाख से 1.20 लाख तक है।
Suzuki E-Access Launch Date क्या है?
Suzuki E-Access 2025 जून के अंत में लांच होगी।
Suzuki E-Access की Range कितनी है?
Suzuki E-Access की फुल चार्ज Range 95 km है।
Suzuki E-Access में कितने Color है?
Suzuki E-Access में तीन कलर है Metallic Mat Fibroin Gray, Pearl Jade Green, और Pearl Grace White
Suzuki E-Access Scooty Full Charge कितनी देर में होती है?
Suzuki E-Access Normal Charger के साथ 0% से 100% तक 6.42 घंटे में चार्ज हो जाती है। और Fast Charger के साथ 0% से 100% 2.12 घंटे में चार्ज हो जाती है।