Skoda Superb अप्रैल 2024 में भारत में लांच हुई थी और अब इसका सक्सेसर मॉडल Skoda Superb 2026 हाल ही में भारत में रीलॉन्च होने जा रहा है। अगर थोड़ा पीछे जाए तो स्कोडा सुपर्ब ग्लोबल मार्किट में 1935 में लांच हुई थी जिसमे फीचर्स के नाम पर हाइड्रोलीक ब्रेक और 12V का इलेक्ट्रिकल सिस्टम आता था। उस समय से लेकर आज तक Skoda Superb की 3 जनरेशन लांच हो चुकी है और अब 2026 में Skoda Superb 4th Generation लांच जा रही है।
हाल ही में Bharat Mobility Expo 2025 में स्कोडा ने Skoda Superb 2026 को शोकेस किया था जिसमे बस इतना ही हिंट दिया गया था की 2026 के शुरुआत में Skoda Superb 4th Generation को लांच किया जाएगा।
Skoda Superb 2026 Engine Specifications
Skoda Superb 4th Generation B9 मॉडल MQB Evo platform पर बनी हुई है। इस बार इसमें mild-hybrid और plug-in hybrid (iV) को भी ऑप्शन मिलेगा, यह पूरे 3 ऑप्शन के साथ आएगा जैसे पेट्रोल, डीजल, और Plug-in Hybrid (iV).
Skoda Petrol Engine TSI
यह मॉडल बेहतर माइलेज से लेकर mild-hybrid, और हाई परफॉरमेंस all-wheel-drive (AWD) के ऑप्शन में आती है।
| Engine (इंजन) | Power (पावर) | Torque (टार्क) | Drivetrain (ड्राइवट्रैन) | Transmission (गियर) |
| 1.5 TSI mHEV (Mild-Hybrid) | 150 hp | 250 Nm | FWD | 7-speed DSG |
| 2.0 TSI | 204 hp | 320 Nm | FWD | 7-speed DSG |
| 2.0 TSI (High Performance) | 265 hp | 400 Nm | AWD | 7-speed DSG |
भारत में लांच होने वाले मॉडल 2.0 TSI (204 hp) में यह उम्मीद है 0-100 सिर्फ 6 सेकंड में पूरा कर पायेगा।
Skoda Plug-in Hybrid (iV)
इस बार इस मॉडल में बड़ी बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग अच्छी मिलेगी पिछले साल के मॉडल के हिसाब से
- Engine: 1.5 TSI Petrol + Electric Motor
- Combined Output: 204 hp (150 kW) and 350 Nm of torque.
- Battery Capacity: 25.7 kWh
- Electric Range: लगभग 137 km प्योर इलेक्ट्रिक पर
- Charging: 50 kW DC fast charging (10–80% in ~25 mins) और 11 kW AC charging.
- Transmission: 6-speed DSG (डायरेक्ट शिफ्ट गियरबॉक्स)
Skoda Diesel Engines (TDI)
| Engine (इंजन) | Power (पावर) | Torque (टार्क) | Drivetrain (ड्राइवट्रैन) | Transmission (गियर) |
| 2.0 TDI | 150 hp | 360 Nm | FWD | 7-speed DSG |
| 2.0 TDI (High Output) | 193 hp | 400 Nm | AWD | 7-speed DSG |
इसकी टॉप स्पीड की बात करे तो 250 km/h तक भाग सकती है अपने higher-output मॉडल्स में, यह स्पीड कंपनी बताती है। और इसमें 645 Liters से लेकर 690 Liters तक बूट (डिगी) में गजह आती है। Skoda में सभी मॉडल आटोमेटिक आएंगे और बेस मॉडल में 1998 cc आटोमेटिक पेट्रोल इंजन होगा।
Skoda Superb 2026 Features

इस बार स्कोडा ने इस गाडी में बहुत से फीचर्स दिए है, जैसे:
- लार्ज स्क्रीन: एक 13 इंच की लार्ज डिस्प्ले जिसके अंदर ChatGPT voice assistent इंटीग्रेट फीचर है, और साथ में एक 10 inch की ड्राइवर डिस्प्ले होगी जो मैंने डिस्प्ले (13 इंच डिस्प्ले) से जुडी हुई होगी।
- HUD (Heads-Up Display): पहली बार स्कोडा ने HUD फीचर दिया है इसमें स्पीड और नैविगेशन (मैप) सीधा विंडशील्ड पर दिखेगी।
- वायरलेस कनेक्टिविटी: एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो के साथ एक 15W का वायरलेस चार्जर भी मिलेगा।
- स्पीकर: इस बार स्कोडा सुपर्ब में 12-speaker Canton Sound System मिलेगा, जो की बहुत प्रीमियम होगा।
अगर स्कोडा के Simply Clever Features की बात करे तो इसमें ड्राइवर साइड दूर में एक स्कोडा सिग्नेचर अम्ब्रेला (छाता) मिलेगा, आइस स्क्रेपर, सेंटर आर्मरेस्ट में एक डिस्प्ले क्लीनर लिक्विड और विंडशील्ड वॉशर को भरने के लिए एक अंतर्निर्मित फ़नल (built-in funnel) भी दी है।
- Matrix LED Headlights: हेडलाइट में 2nd जनरेशन Crystalline lights होगी जिससे बहुत जायदा रौशनी होगी।
- Safety: सेफ्टी की बात करे तो वैसे जर्मन कार्स सेफ्टी रेटिंग में हमेसा आगे रहती है, इसमें 10 airbags, advanced ADAS, Turn Assist, Crossroad Assist, और Emergency Assist जैसे फीचर्स भी आते है।
Skoda Superb 2026 Comfort
इस बार इस कार में 14-way electrically adjustable और एडवांस मसाज के साथ फ्रंट सीट मिलेगी, और अगर बूट स्पेस की बात करे तो इसमें 645 liters का स्पेस मिलेगा और अगर सीट फोल्ड करे तो करीब 2,000 liters तक बूट स्पेस बढ़ सकता है।
इस बार रियर सीट्स में भी बहुत जगह दी है क्यूंकि जायदातर सेडान कार में पीछे लेग स्पेस जायदा नहीं होता जायदातर लम्बे लोगो के घुटने सीट्स के टच होने लग जाते है और बैठने में भी बहुत दिकत आती है लकिन अब यह समस्या नहीं होगी।
अगर सच कहु तो में तो बहुत जायदा एक्ससिटेड हु इस गाडी को लेके क्यूंकि इस बार बहुत अच्छे फीचर्स और पावर मिली है Skoda Superb 2026 मॉडल को वैसे german cars की पावर सालो साल तक बरकरार रहती है, इसमें कोई भी संसय नहीं है मेरे पास भी Polo 2014 मॉडल है और वो आज भी एकदम नयी जैसी चलती है ऐसा लगता ही नहीं है की में इतनी पुरानी कार चला रहा हूँ।
Skoda Superb 2026 Launch Date क्या है?
Skoda Superb 2026 13 February 2026 से 19 May 2026 के बीच कभी भी लांच हो सकती है।
Skoda Superb 2026 की Price क्या होगी?
Skoda Superb की Ex-showroom price ₹50 लाख से ₹62 लाख तक होगी।
Skoda Superb Tank Capacity कितनी है?
Skoda Superb Petrol और diesel मॉडल में 66 Liters Tank Capacity है और Plug-in Hybrid मॉडल में 45 Liters Tank Capacity है।