KIA की नई कार जिसका पहले KIA Carens नाम था. अब KIA Carens 2025 मॉडल से इसका नाम KIA Clavis रख दिया गया है. इस कार में बहुत सारी चीज़े बदली गयी है. KIA Carens का यह facelift मॉडल पेट्रोल और डीजल दोनों में आएगा और इसमें Manual, Clutchless Manual (IMT), और Automatic (DCT) gearbox का ऑप्शन मिलेगा।
KIA Clavis में कितने मॉडल है?
KIA Clavis 4 मॉडल में आएगी, यह मॉडल पेट्रोल और डीजल दोनों में होंगे जैसे की:
- Petrol 7 STR (Petrol, Manual)
- Turbo Petrol iMT 7 STR (Petrol, Clutchless Manual (IMT))
- Turbo Petrol DCT 7 STR (Petrol, Automatic (DCT)
- Diesel MT 7 STR (Diesel, Manual)
KIA Clavis की नई जानकारी
- KIA 8 जुलाई को Clavis 2025 MPV (Multi Purpose Vehicle) मॉडल लांच करेगा जिसकी प्राइस 8 मई पर घोसित होगी।
- KIA ने अपनी नई कार 2025 KIA Clavis MPV की बुकिंग शुरू कर दी है जिसे आप 25,000 रूपए देकर बुक कर सकते है।
KIA Clavis की इंटीरियर और एक्सटेरियर डिज़ाइन
Clavis की डिज़ाइन की बात करे तो इसमें नए LED लाइट बार, हेडलाइट, और बम्पर होगा, इसके Alloy wheels को नई डिज़ाइन दी जायेगी, और अगर इसके पीछे की बात करे तो इसमें बूट स्पेस के गेट पर LED लाइट बार (टेल लाइट) होगी और नया बम्पर होगा। इस मॉडल में नया इंटीरियर होगा।
KIA Clavis की Engine Specifications
KIA Clavis में 1.5 litre इंजन होगा जो पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल, और डीजल में देने की संभावना है, और अगर गियरबॉक्स की बात करे तो 6 Speed Manual, 6 Speed IMT, और 6 Speed DCT में होगा।
KIA Clavis कार की Safety
इस कार में 6 एयरबैग्स, EBD (इलेट्रॉनिक ब्रेक फाॅर्स डिस्ट्रीब्यूशन) ABS, रिवर्स और फ्रंट पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, ESC (इलेट्रॉनिक स्टेबिलिटी कण्ट्रोल), VSM (व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट), BAS (ब्रेक असिस्ट सिस्टम), HAC (हिल-स्टार्ट असिस्ट कण्ट्रोल), DBC (डाउनहिल ब्रेक कण्ट्रोल), और TPMS (टायर प्रेशर मोनिटिरिंग सिस्टम) हो सकते है.
Clavis के Features
इस बार KIA इस कार में 360 degree कैमरा, ADAS सिस्टम, पीछे की वेन्टीलेटेड सीट्स, इलेक्ट्रॉनिक सीट एडजस्टमेंट और इलेक्ट्रॉनिक पैनोरमिक सनरूफ, Bose-sourced म्यूजिक सिस्टम, fully digital इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इसके साथ वायरलेस चार्जर भी होगा।
FAQs – KIA Carens Clavis
KIA Clavis की प्राइस क्या होगी?
KIA Clavis की प्राइस 11 लाख से 21 लाख तक हो सकती है।
KIA Clavis की लांच डेट क्या है?
KIA Clavis 8 मई 2025 को लांच होगी।
KIA Clavis कितने color में आएगी?
KIA Clavis तीन कलर में आएगी: White, Black, और Silver।
KIA Clavis में कोनसा Gearbox है?
KIA Clavis में Manual, Clutchless Manual (IMT), और Automatic (DCT) gearbox होंगे।