JSW Jetour T2 India Launch: क्या ये Thar को हराएगी?

भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में एक नए और शक्तिशाली खिलाड़ी का स्वागत होने वाला है। स्टील ,सोलर और सीमेंट के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाने के बाद अब JSW Motors भारतीय कार बाजार में कदम रखने जा रही हैं।

कंपनी की पहली SUV JSW Jetour T2 होगी, जो अपने बॉक्सी और rugged design के कारण काफी हद  तक Land Rover Defender जैसी दिखाई देती है। इसी वजह से इसे ऑटोमोबाइल की दुनिया में “Baby Defender” के नाम से भी जाना जाता है। यह SUV चीन की कंपनी Jetour (Chery Group) के साथ साझेदारी में भारत में लॉन्च की जाएगी। 

Jetour T2 All Engine Types Specifications

JSW Jetour T2 में 3 Engine types आते है जैसे:

1.5L Turbo-Petrol (ICE)

  • Engine: 1.5L Turbo Petrol
  • Engine Capacity: 1498 cc
  • Power: 181 bhp @ 5,500 rpm 
  • Torque: 290 Nm @ 2,000 – 4,000 rpm
  • Transmission: 7-Speed DCT
  • Mileage: 18-22 kmpl (expected)
  • Drivetrain: Front-Wheel Drive (FWD)

1.5L PHEV (Plug-in Hybrid i-DM) – India Bound

  • Internal Combustion Engine: 154 -156 hp / 200 Nm torque
  • Electric Setup: Dual motors integrated with a 26.7 kWh LFP battery pack
  • Combined System Output: Massive 378 – 381 hp and 610 Nm torque
  • Transmission: 3-speed Dedicated Hybrid Transmission (DHT)
  • Range: Around 130 – 139 km pure EV driving range

2.0L Turbo-Petrol (ICE)

  • Engine Type: 2.0L Turbocharged Petrol Engine
  • Engine Capacity: 1998 cc
  • Power Output: 251 – 254 PS @ 5,500 rpm
  • Torque: 390 Nm @ 1,750 – 4,000 rpm
  • Transmission: 7-Speed DCT or 8-speed Automatic 
  • Drivetrain: AWD (All-Wheel Drive), XWD (Cross-Wheel Drive)
  • Fuel Type: Petrol
  • Mileage: Approx 10-14 kmpl (expected)
  • Top speed: Around 180 km/h
  • Drive Mode: Eco, Normal, Sport, Snow ,Mud, Sand, Rock

JSW Jetour T2 Design and Dimensions

अगर इस गाडी की डिज़ाइन की बात करे तो पहली नज़र में ही इम्प्रेस करती हैं। इसमें बोक्सी शेप, LED हेडलैम्प्स, मस्कुलर बंपर्स और high ground clearance दिया गया है जो इसे असली off-road SUV का लुक देता हैं।

  • Length: 4785 mm
  • Width: 2006 mm
  • Height: 1880 mm
  • Wheelbase: 2800 mm
  • Ground Clearance: 220 mm
  • Boot Space: 580 Litres

JSW Jetour T2 की सबसे बड़ी हाईलाइट है ही एक्सटेरियर डिज़ाइन है।

  • Boxy SUV Design 
  • LED Headlamps & DRLs
  • Bold Front Grills
  • Flared Wheel Arches
  • 18-inch, 19-inch, और 20-inch Alloy Wheels
  • Panoramic Sunroof
  • Roof Rails
  • Side Steps
  • LED Tail Lamps
  • Tailgate Mounted Storage Box
  • Water Wading Capability

Interior & Features

Jetour T2 का केबिन मॉडर्न और लक्ज़री फील देता हैं, SUV में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट फीचर्स दिए गए हैं 

  • 15.6 -inch Touchscreen infotainment System
  • 10.25-inch Digital Instrument Cluster
  • Wireless Android Auto & Apple CarPlay
  • Ambient Lighting
  • Wireless Charger
  • Dual-Zone Climate Control
  • Powered Front Seats
  • Premium Sound Systems

JSW Jetour T2 के Safety Features

JSW Jetour T2 Safety Features

इस गाडी में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स आते है जैसे:

  • 6 Airbag
  • ABS with EBD
  • Electronic Stability Control (ESC) 
  • Hill Hold Assist
  • Hill Descent Control
  • 360-Degree Camera
  • Tire Pressure Monitoring System (TPMS)
  • Adaptive Cruise Control
  • Lane Keep Assist
  • Autonomous Emergency Braking
  • Blind Spot Monitoring

Off-Road Capability

एडवेंचर लवर्स के लिए Jetour T2 एक परफेक्ट SUV बन सकती हैं। 

  • Intelligent 4WD System
  • Multiple Terrain Modes
  • Locking Differential
  • High Ground Clearance
  • Water Wading Capability
  • All-Terrain Tyres

JSW Jetour T2 भारत में कब लॉन्च होगी?

मीडिया रिपोर्ट्स और ऑटोमोटिव सोर्सेज के मुताबिक, JSW Motors अपनी इस धाकड़ SUV को Diwali 2026 (Festive Season) के आस-पास भारत में लॉन्च कर सकती है। इस गाड़ी की टेस्टिंग और पेटेंट फाइलिंग इंडिया में पहले ही शुरू हो चुकी है।

JSW Jetour T2 की भारत में कीमत (Price) कितनी होगी?

JSW Jetour T2 की एक्स-शोरूम कीमत ₹25 लाख से ₹35 लाख के बीच होने की उम्मीद है। प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स के कारण इसका टॉप वेरिएंट ₹40 लाख (ऑन-रोड) तक जा सकता है, जो इसे Fortuner से काफी किफायती विकल्प बनाता है।

क्या Jetour T2 एक हाइब्रिड (PHEV) कार है और इसका माइलेज कितना है?

हाँ, भारत में Jetour T2 को Plug-in Hybrid (PHEV) सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर और 26.7 kWh का बैटरी पैक मिलेगा। यह सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर 139 km तक चल सकती है, और फुल टैंक + फुल चार्ज में इसकी कंबाइंड रेंज लगभग 1200 km है।

क्या JSW Jetour T2 में 4×4 या AWD का ऑप्शन मिलता है?

ग्लोबल मार्केट में Jetour T2 को Front-Wheel Drive (FWD) और 4-Wheel Drive (4WD) दोनों कॉन्फ़िगरेशन में बेचा जाता है। इसके ऑफ-रोड लुक को देखते हुए, भारत में इसके टॉप वेरिएंट्स में इंटेलीजेंट 4WD (All-Wheel Drive) सिस्टम मिलने की पूरी उम्मीद है जो कठिन रास्तों को आसानी से पार कर सके।

क्या Jetour T2 सच में Land Rover Defender की कॉपी है?

कॉपी कहना पूरी तरह सही नहीं होगा, लेकिन इसका डिज़ाइन लैंड रोवर डिफेंडर से काफी प्रेरित (Inspired) है। इसका बॉक्सिया सिल्युएट (Boxy Silhouette), सीधे खड़े रहने वाले बोनट, मस्कुलर व्हील आर्चेस और पीछे लगा हुआ स्पेयर व्हील इसे एक प्रीमियम “मिनी डिफेंडर” वाला लुक देते हैं, जो भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है।

Jetour T2 के मुख्य फीचर्स और सेफ्टी रेटिंग क्या हैं?

फीचर्स के मामले में यह गाड़ी किसी लग्जरी कार से कम नहीं है। इसमें 15.6-इंच का विशाल टचस्क्रीन (Snapdragon 8155 चिपसेट के साथ), 10.25-inch का डिजिटल कंसोल, 12-स्पीकर Sony साउंड सिस्टम और पैनोरैमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें Level 2 ADAS, 540-डिग्री कैमरा और ASEAN NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग शामिल है।

भारतीय बाजार में Jetour T2 का मुकाबला किन गाड़ियों से होगा?

अपने रग्ड लुक और प्राइस पॉइंट के कारण JSW Jetour T2 का सीधा मुकाबला Mahindra Scorpio-N, Mahindra XUV700, Jeep Meridian, Tata Safari और कुछ हद तक Toyota Fortuner के बेस वेरिएंट्स से होगा।