Mahindra का नाम आते ही दिमाग में SUV ही आती है, क्यूंकि महिंद्रा में SUV सेगमेंट में बहुत ही बेहतर काम किया है, जैसे हाल ही में महिंद्रा में अपना एक SUV का नई कंसेप्ट की झलक दिखाई है. Mahindra अपनी नई जनरेशन की बोलेरो का नाम देके Mahindra Vision S को शोकेस किया है यह एक कॉम्पैक्ट SUV है.
अगर इसके फीचर्स की बात करे तो इसमें बहुत से एडवांस्ड फीचर्स है जो की इस गाडी को और बेहतर बनाते है, आगे हम इसके सभी फीचर्स की बात करेंगे। महिंद्रा ने इस गाडी को डिफेंडर का लुक देने का प्रयास किया है, लोग इसे Mini Defender बोल रहे है क्यूंकि Vision S लगभग डिफेंडर जैसी दिखती है। यह गाड़ी EV और हाइब्रिड पॉवरट्रेंस के साथ-साथ FWD और AWD स्पेफिकेशन्स के लिए कम्पेटिबल है। कांसेप्ट में नए डिज़ाइन दिए गए हैं जिसमे L-shaped LED, DRLs, Flush-fit हैंडल्स और roof lamps भी शामिल हैं।
Mahindra Vision S Car Design
अगर Interior Design की बात करे तोई इस गाड़ी में मॉडर्न high-tech केबिन है जिसमे ड्यूल स्क्रीन सेटअप दिया गया है जो infotainment और instrument cluster के लिए यूज़ होता है। और इसमें 3-spoke steering है जिसमे Vision S ब्रांडिंग है। डेशबोर्ड में dual screen सेटअप है, और triangular-shaped के AC वेंट्स भी है।
इसका सेण्टर कंसोल बहुत से फीचर्स के साथ आता है जैसे वायरलेस फ़ोन चार्जर, वेन्टीलेटेड सीट्स के लिए बटन्स और electronic parking brakes के साथ auto-hold फंक्शन प्रोवाइड करता हैं। Interior में नेवी ब्लू और ग्रे कलर स्कीम यूज़ की गयी है leatherette upholstery और वाइट कंट्रास्ट स्टिचिंग के साथ आता है।
अगर इसके Exterior Design की बात करे तो यह गाडी डिफेंडर जैसी दिखती है और इसकी डिज़ाइन boxy जैसी है, इसमें upright और rugged silhouette मिलता है जो Land rover, defender और महिंद्रा scorpio से इंस्पायर्ड है। आगे इसमें rectangular blacked-out फ्रंट ग्रिल है जो की महिंद्रा के लोगो के साथ है। इसमें इनवर्टेड L-shaped LED हेडलाइट्स ,वर्टीकल DRLs स्ट्रिप लाइट, और नीचे pixel-shaped LED फॉग लैम्प्स दिए गए हैं।
साइड से यह गाडी traditional boxy SUV जैसी दिखती है, साइड डोर्स पर flush-type door हैंडल जो इसे Sleek, modern और aerodynamic लुक प्रोवाइड करते हैं। और इसके dual-tone alloy wheels इसे और अच्छा लुक देते है। इसमें पीछे की साइड में सीढ़ी मिलती है जहा पर जेरी कैन हेंगर भी है और इसकी roof A, B, and C-pillars के साथ आती है।
पीछे की बात करे तो आगे जैसे हेडलाइट जैसे ही इसमें taillight मिलती है और साथ में एक लम्बी वर्टिकल ब्रेक लाइट भी है जो की स्पेयर व्हील और रूफ से जुडी हुई जिससे इसका लुक और भी निखर के आता है. नीचे की तरफ इसमें एक blacked-out bumper है जिसमे आगे की तरह pixel LED lights दी गयी है।
Mahindra Vision S Car Performance

- NU-IQ Platform: ये फ्लेक्सिबल प्लेटफार्म है जो डिफरेंट टाइप के powertrains को सपोर्ट करता है और इसे FWD (front wheel drive) या AWD (All wheel drive) सेटअप के साथ कॉन्फ़िगर किया जा सकता है।
- Expected Powertrains: प्रोडक्शन मॉडल में मल्टीप्ल ऑप्शंस मिल सकते हैं जिसमे एक all-electic वैरिएंट भी हो सकता है जिसमे 52 kWh या 62 kWh का battery पैक मिलेगा।
- Potential Electric Range: EV version approx 501 km तक की रेंज दे सकता है। और इसकी टॉप स्पीड 150 km/h तक होगी।
Technology and Safety
- Connected Features: गाड़ी में एडवांस्ड infotainment सिस्टम आने की उम्मीद है , शायद next – gen Adrenox के साथ आ सकता है।
- ADAS-Ready: कॉन्सेप्ट मॉडल में फ्रंट रडार भी इंक्लूड है, इसका मतलब प्रोडक्शन मॉडल level 2 Advanced driver assistance system (ADAS) के साथ आएगी।
- High Safety Rating: महिंद्रा का टारगेट है की प्रॉडक्शन वर्शन को 5-star Bharat NCAP सेफ्टी रेटिंग मिले।
Mahindra Vision S Engine Specifications
Mahindra vision S एक मल्टी एनर्जी कॉन्सेप्ट है इसका प्रोडक्शन वर्शन इलेक्टिक, पेट्रोल और डीजल powertrains के ऑप्शंस के साथ आने की उम्मीद है। इसकी इंजन specification अभी महिंद्रा ने ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किये है लेकिन credible रिपोर्ट्स के हिसाब से ये versatile NU-IQ प्लेटफार्म पर बेस्ड होगा।
Electric (EV) Powertrain
Vision S कांसेप्ट में इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन डिटेल्स दिखाई गयी थी शायद प्रोडक्शन मॉडल में भी आएंगी जिसमे
- Motor: 100 kW Permanent magnet Synchronous Motor (PMSM)
- Power: 135 PS (approx. 133 bhp)
- Torque: 210 Nm.
Battery Options
- Standard Range: 52 KWh Lithium Iron Phosphate (LFP) बैटरी पैक जो WLTP range approx. 323 km दे सकती हैं।
- Long Range: 62 kwh LFP बैटरी पैक जो WLTP range approx 410 km दे सकती है।
Internal Combustion Engine (ICE) Powertrains
कन्वेंशनल फ्यूल वर्शन के लिए, vision S में ये इंजिन्स आने की उम्मीद है (क्युकी ये एक कॉम्पैक्ट SUV होगी)
- 1. 2-Litre Turbo Petrol: एक नया 3-सिलिंडर turbocharged पेट्रल इंजन मिल सकता है। फ्यूचर में इसका हाइब्रिड वर्शन भी आ सकता है।
- 1.5-Litre Turbo Diesel: एक turbocharged डीजल इंजन जो शायद mHawk 75 unit का updated version है और इस गाडी में भी आने की सम्भावना है।
Platform Flexibility
Vision S की multi-energy capability का फीचर है इसका नया NU-IQ मॉडुलर प्लेटफार्म
- यह monocoque प्लेटफार्म डिज़ाइन किया गया हैं ताकि ICE (Internal Combustion Engine), EV और ह्यब्रीड पॉवरट्रेंस को सपोर्ट कर सके
- यह प्लेटफार्म इतना फ्लेक्सिबल है की दोनों Front-wheel drive (FWD) और All-wheel drive (AWD) configurations को support कर सके।
Mahindra Vision S की Price क्या है?
Mahindra Vision S कार की Price 9.30 लाख से 17.50 लाख में बीच में हो सकती है।
Mahindra Vision S में कोनसा transmission है?
Mahindra Vision S Electric Range Option with Automatic transmission के साथ आएगी।
Mahindra Vision S Car Launch Date क्या है?
Mahindra Vision S Car August 2027 में लांच हो सकती है।