MG Majestor भारत में लॉन्च: कीमत, माइलेज और फीचर्स जानें

MG ने हाल ही में 12 February 2026 को एक नई SUV MG Majestor को शो किया है जो की April 2026 में लांच होगी। यह एक फ्लैगशिप SUV है और यह सीधी Toyota Fortuner और Gloster को टकर देगी और साइज में इनसे भी बड़ी है। हाल ही में MG Majestor की वीडियोस बहुत वायरल हो रही है लोगो को बहुत उत्साह है इस SUV को लेकर क्यूंकि सभी कंपनी अब अपनी नई SUV लांच कर रही है।

MG Majestor Price in India

Majestor एक प्रीमियम SUV है जिसकी बेस मॉडल की Expected Price Ex-showroom ₹40 लाख – ₹45 लाख के लगभग है। अगर टॉप मॉडल की बात करे तो Ex-showroom ₹50-53 लाख तक प्राइस होगी, इस प्राइस रेंज में बहुत सी SUV आती है जैसे: BMW X1, Audi Q3, Volvo XC40, और Mercedes-Benz GLA. इन सब गाड़ियों की भी Ex-showroom MG Majestor के लगभग है।

अगर आप इस गाडी को लेने की सोच रहे है तो कंपनी ने अभी Pre-booking शुरू कर दी है जिसमे आपको ₹ 41000/- देकर इस गाडी को बुक कर सकते है

MG Majestor Engine Specifications

इस गाडी में आपको सिर्फ डीजल मॉडल ही मिलता है, और इस इंजन में आप ताकत बहुत अच्छी देखने को मिलेगी। जो इंजन MG Gloster में था वही इंजन आपको MG Majestor में मिलेगा लकिन इंजन थोड़ा परफॉरमेंस के लिए टुन किया हुआ होगा जिससे आपको परफॉरमेंस अच्छा मिलेगी।

  • Engine: 2.0-Litre Twin-Turbo Diesel
  • Power: 215.5 hp
  • Torque: 478.5 Nm
  • Transmission (गियर): 8 Speed Automatic (टार्क कनवर्टर)
  • Drivetrain: RWD (रियर व्हील ड्राइव) (4×2) और 4WD (4×4)
  • Mileage: 10–12 kmpl

Off-Road Gear

  • Triple Differential Locks: Front, Rear, and Centre
  • Terrain Modes: इसमें आपको 10 मोड्स मिलेंगे जैसे Sand, Mud, Snow, Rock, आदि

इस गाडी में 2 मॉडल होंगे:

  • Sharp: Base Entry मॉडल RWD (रियर व्हील ड्राइव) के साथ
  • Savvy: टॉप मॉडल RWD and 4WD, और ADAS suite और luxury फीचर्स

MG Majestor Dimensions

अगर इस गाडी की साइज की बात करे इसमें आपको 5,046 mm की length मिलेगी जिससे यह Toyota Land Cruiser से भी जायदा लम्बी होगी और इस क्लास की सभी SUV में सबसे लम्बी गाडी होगी। Width की बात करे तो इसमें 2,016 mm चौड़ाई है, height 1,876 mm, Wheelbase 2,950 mm, और Ground Clearance 219 mm का है।

MG Majestor Features, Interior Exterior Design

MG Majestor Interior

Exterior

  • Front: आगे एक मस्कुलर मैसिव “Mosaic” क्रोम ग्रिल, headlamp DRL के साथ मिलेंगे और बम्पर में Main LED Headlight.
  • Side: साइड से आपको एक boxy लुक मिलेगा, 19 inch के ड्यूल टोन डायमंड कट एलाय व्हील, roof rail, और side stepper मिलेगा।
  • Rear: पीछे एक बड़ा सा कनेक्टेड tail light मिलेगा।

Interior & Features

अंदर एक 12.3-inch का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3-inch का ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। अंदर से यह गाडी बहुत ही प्रीमियम फील देगी, और इसमें बहुत से अच्छे फीचर्स है जैसे:

  • Ventilated Seats: आगे और 2nd-row पीछे की सीट वेन्टीलेटेड सीट्स होगी (6-seater)
  • Massage Function: ड्राइवर और को ड्राइवर की सीट्स में यह ऑप्शन मिलेगा (8-mode massage)
  • Sunroof: एक बड़ा panoramic sunroof होगा
  • Audio: Premium 12-Speaker JBL साउंड सिस्टम
  • Charging: Dual wireless chargers और पीछे 220V power outlet मिलेगा
  • Connectivity: Wireless Android Auto और Apple CarPlay, MG i-Smart connected car tech (Jio-powered)

MG Majestor Safety Features

MG Majestor की सेफ्टी की बात करे तो इसमें 6 स्टैण्डर्ड एयर बैग, ADAS Level 2, Adaptive Cruise Control, Lane Keep Assist, Automatic Emergency Braking, Blind Spot Monitoring, और 360-degree पार्किंग कैमरा जैसे मजेदार फीचर्स मिलंगे।

MG Majestor Car Competitors

MG Majestor एक प्रीमियम SUV है जिसमे बहुत से प्रीमियम फीचर्स मिल जाते है और प्राइस भी टॉप मॉडल की Ex-showroom ₹50-53 लाख के लगभग है, इस प्राइस में भी इसके अभी भी बहुत Competitors है जैसे:

क्या MG Majestor Fortuner से बड़ी है?

हां, MG Majestor fortuner से बड़ी और चौड़ी है।

क्या MG Majestor में Sunroof है?

हां, MG Majestor में एक बड़ा panoramic sunroof है।

MG Majestor Petrol और Diesel दोनों में आती है?

नहीं, MG Majestor सिर्फ 2.0L Twin-Turbo Diesel Engine में ही आती है

MG Majestor की Price क्या है?

MG Majestor की Price Expected Price Ex-showroom ₹40 लाख – ₹45 से शुरू होगी।

क्या MG Majestor में ADAS आता है?

हां, MG Majestor में ADAS Level 2 आता है।